जबलपुर के खमरिया से नया मामला निकाल के सामने आ रहा है जहां पर छात्रा ने प्रोफेसर के खिलाफ किया खमरिया थाने में एफआईआर दर्ज | बताया जा रहा है कि प्रोफेसर असाइनमेंट के बहाने छात्रा को करता था अश्लील मैसेज | रिपोर्टर्स के मुताबिक प्रोफेसर ने असाइनमेंट के बहाने छात्र का नंबर लिया था | इसके बाद वह हर रोज उसे परेशान करने लगा |
छात्रा ने आगे क्या कहा जानिए पूरी घटना
छात्रा ने आरोप लगाया कि प्रोफेसर कई दिनों से उसे परेशान कर रहा था | उसने असाइनमेंट के बहाने नंबर लिया था जिसके बाद वह मोबाइल पर असलील मैसेज भेज रहा था | छात्रा के मुताबिक उसने परेशान होकर सोमवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं को उसकी जानकारी दी | जानकारी मिलते ही मंगलवार दोपहर को कार्यकर्ताओं ने OFK कॉलेज पहुंचकर प्रदर्शन किया | इसके बाद सभी कार्यकर्ता छात्रा के साथ खमरिया थाने पहुंचे और आरोपी के खिलाफ केस दर्ज करने की मांग की |

प्रोफेसर का अब पता नहीं चल रहा है
आरोपी प्रोफेसर का नाम अब्दुल करीम खान है | थाने में शिकायत के बाद से ही वह गायब था , इसके बाद देर रात पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया | उससे पूछताछ की जा रही है | प्रोफेसर पर यह भी आरोप है कि उसने 6 छात्राओं के साथ इसी तरह की हरकत करने की कोशिश की है | बताया जा रहा है कि वह 6 महीने से लगातार छात्राओं को परेशान कर रहा था |
कॉलेज में शिकायत की बात भी कोई कार्यवाही नहीं
छात्रा का यह कहना है कि प्रोफेसर अब्दुल करीम खान जिसकी उम्र 63 वर्ष है , उसने असाइनमेंट मांगे थे | इसी दौरान असाइनमेंट के बहाने उसने छात्रा का नंबर ले लिया | इसके बाद से प्रोफेसर ने लगातार अश्लील मैसेज भेजना शुरू कर दिया | छात्रा का कहना है कि उसने कुछ दिन तक तो इसे इग्नोर किया पर बाद में वह ज्यादा परेशान हो गई और उसने कॉलेज में शिकायत की लेकिन, वहां से भी कोई कार्यवाही नहीं हुई | इस दौरान भी प्रोफेसर प्रतिदिन उसे मैसेज भेजता रहा |

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद और एमबीवीपी इस पर पर क्या राय है
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की प्रांत अध्यक्ष आंचल मिश्रा ने प्रोफेसर पर आरोप लगाते हुए यह बताया कि उन्होंने 6 छात्राओं के साथ इसी तरह की हरकत की है | वह 6 महीना से इसी तरह छात्राओं को लगातार परेशान कर रहा था |
एमबीवीपी ने इस पर यह मांग की है कि प्रोफेसर को जल्द से जल्द कॉलेज से निकाल दिया जाए | प्रोफेसर काफी समय से कॉलेज में पदस्थ है | ऐसे में इस पूरी घटना पर गहराई से जांच होना चाहिए और इस पर गंभीरता से विचार करना चाहिए |
read this- जानिये आजके RBI Repo Rate के बारे में पूरी खबर हिंदी में