आज जबलपुर मैं एक बड़ा हादसा होने से बच गया जब ऑर्डिनेंस फैक्ट्री खमरिया (OFK) में एक तेंदुआ घुस गया | बताया जा रहा है कि यह खबर कल सुबह 8:00 बजे की है जब फैक्ट्री के F-6 क्षेत्र में कर्मचारियों का काम चल रहा था तभी एक एंप्लॉय ने तेंदुए को देखा और तुरंत ऑफिशल्स को अलर्ट किया | इसके बाद पूरे एरिया में हड़कंप मच गया|
Jabalpur OFK khamaria फैक्ट्री में घुसा तेंदुआ इसके बाद क्या हुआ जानिए
रिपोर्ट के मुताबिक , तेंदुआ फैक्ट्री के बारूद गोदाम में बोरियों के पीछे छिपा हुआ था | एक कर्मी जब वहां काम करने गया तो तेंदुए ने उसे पर हमला करने की कोशिश की|
इस घटना के बाद तेंदुआ छुप गया जिसके बाद फैक्ट्री के स्टाफ ने तुरंत फॉरेस्ट डिपार्टमेंट को बुलाया वर्कर्स में डर का माहौल बन गया और काम रोक दिया गया|

Jabalpur OFK khamaria फैक्ट्री में घुसा तेंदुआ : जानिए फॉरेस्ट डिपार्टमेंट वालों ने क्या किया
वन विभाग के रेंजर अपूर्व शर्मा और वन्य प्राणी विशेषज्ञ धनंजय घोष ने बताया कि तेंदुए की उम्र लगभग डेढ़ से 2 साल की है| और वह बलियो के पीछे छुपा था जिसकी बात एक एंप्लॉय ने उसे देख लिया और बड़े अधिकारियों को बताया इसके बाद फॉरेस्ट डिपार्टमेंट को कॉल किया गया और उनके द्वारा तेंदुए को रेस्क्यू किया गया |
रेस्क्यू होने के बाद वेटरनरी डॉक्टर की मदद से तेंदुए को सुरक्षित रेस्क्यू किया गया| उसे तुरंत वेटरनरी कॉलेज स्थित वाइल्डलाइफ सेंटर ले जाया गया| वहां चिकित्सकों ने तेंदुए की जांच की और उसके स्वास्थ्य का परीक्षण किया| रेंजर अपूर्व शर्मा ने बताया कि तेंदुए स्वस्थ है | उन्होंने साथ ही यह बताया कि तेंदुए को जल्द ही वन क्षेत्र में छोड़ दिया जाएगा|